(क) किसी जाति, पंथ, लिंग एवं क्षेत्र के भेदभाव के बिना निम्नलिखित लक्ष्य एवं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संस्था का गठन किया गया है।
(ख) अहिंसात्मक जनांदोलन के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना।
(ग) दलगत राजनीति से मुक्त होकर कार्य करना।
(घ) लोकतांत्रिकता, पंथनिरपेक्षता, सामूहिकता एवं सर्वस्पर्शी कार्य में विश्वास।
(ङ) भारतीय समाज में सद्भाव और समरसता का निर्माण।
(च) भारतीय समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ व्यापक जनांदोलन चलाना। लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रचार-प्रसार कर अंधविश्वासों एवं कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना।
(छ) भारतीय पर्वों का आयोजन, जिसमें सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करना।
(ज) पुस्तकालय, वाचनालय, सांस्कृतिक केंद्रों को स्थापित एवं संचालित करना।
(झ) भारतीय समाज एवं संस्कृति से जुड़े मसलों एवं अपने उद्देश्यों पर आधारित वृत्त-चित्र, पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन एवं चलचित्रों का निर्माण करना।
(ञ) अपने उद्देश्यों की पूर्ति तथा उसे प्रोन्नत करने के लिए अधिवेशन, संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने अथवा न्यायोचित मांग हेतु धरना, प्रदर्शन, सत्याग्रह, उपवास एवं अनशन का आयोजन करना।
(ट) अपने अभियान को गति प्रदान करने के लिए वेबसाइट चलाना।
(ठ) भारतीय विभूतियों का सम्मान करना।
(ड) भारतीय संस्कृति का उत्थान।
(ढ) मिथिला चित्रकला एवं मिथिला पर्यटन का विकास।
(ण) मैथिल रंगमंच का विकास।
(त) मैथिली भाषा एवं मैथिली साहित्य का विकास।
(थ) भारत में आपदा के समय राहत कार्य करना।
(द) मिथिला की आर्थिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहना।
(ध) प्रदर्शनी, संगोष्ठी, परिचर्चा, स्टडी सर्किल जैसे बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
(न) पुस्तक, पैंफलेट, फोल्डर आदि का प्रकाशन करना।
(प) मैथिली, हिंदी और अंग्रेजी में मुखपत्र प्रकाशित करना।